अवैध क्लिनिक पर प्रशासन की कार्रवाई
डीएम जनता दरबार की शिकायत पर एसडीओ डॉ. प्रेरणा सिंह का औचक निरीक्षण, क्लिनिक सील!
आज दिनांक 09 सितंबर 2026 को जिलाधिकारी जनता दरबार में मिली शिकायत के आधार पर अनुमंडल पदाधिकारी, गोपालगंज डॉ. प्रेरणा सिंह द्वारा बैकुंठपुर के मीराटोला में संचालित एक कथित अवैध क्लिनिक का औचक निरीक्षण किया गया।
जांच के दौरान संचालक विपिन कुमार गिरी बिना किसी वैध निबंधन, मेडिकल डिग्री या योग्यता के मरीजों का इलाज करते और औषधि दुकान चलाते पाए गए। निरीक्षण के समय इलाज करा रही एक महिला मरीज को तत्काल पीएचसी बैकुंठपुर में भर्ती कराया गया। एसडीओ के निर्देश पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य प्रबंधक ने अवैध क्लिनिक व मेडिकल स्टोर को सील कर दिया तथा संचालक को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
#Gopalganj #ActionOnIllegalClinics #SDOGopalganj #HealthDepartment #PublicSafety #GopalganjAdministration #Baikunthpur
29 views | Gopalganj, Bihar | Sep 9, 2026