बरेली: बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के रामगंगा कॉलोनी में बंदरों के झुंड ने एक व्यक्ति पर किया हमला, व्यक्ति गंभीर रूप से हुआ घायल
बिथरी चैनपुर थाना के रामगंगा कालोनी में बंदरों को झुंड में एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। बंदरों के हमले में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको परिजनों ने 108 एंबुलेंस की मदद से बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। कॉलोनी में दिन पर दिन बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है।