बरेली: शीशगढ़ थाना क्षेत्र के कस्बे में नगर पंचायत ने मथुरा से टीम बुलाकर पकड़वाए 19 बंदर, गांव में बंदरों से लोग थे परेशान
शीशगढ़ थाना क्षेत्र के कस्बे में नगर पंचायत ने मथुरा से टीम बुलाकर पकड़वाए 19 बंदर।साप्ताहिक अभियान में आज चौथे दिन रविवार तीन बजे कुल 19बंदर पकड़े जा चुके हैं।जिनको टीम उत्तराखंड के जंगल में ले जाकर छोड़ेगी।ईओ दुर्गेश कुमार ने बताया कि बंदर पकड़ने को मथुरा से फुरकान अल्वी पुत्र समसू के नेतृत्व में टीम आई है।