बरेली: इज्जत नगर थाना क्षेत्र के लाल पुल के पास तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को मारी टक्कर, हुई मौत
इज्जत नगर थाना क्षेत्र के लाल पुल के पास तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को टक्कर मार दी। जिससे महिला की दर्दनाक मौत हो गई।घटना के बाद से परिवार में कोहराम मच गया है परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला की डेड बॉडी का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और मामले में कार्यवाही शुरू कर दी है।