बरेली: ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन ने गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर दी प्रतिक्रिया
ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन ने गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर दी प्रतिक्रिया।आज रविवार को 5:00 बजे प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर आने वाले दिनों में पार्लेमैंट के नए शेशन में वक्फ संशोधन बिल पास होता है,तो मुसलमान उसका स्वागत करेंगे। मौलाना ने कहा कि वक्फ संशोधन बिल से वक्फ की जमीन जायदाद सुरक्षित होगी।