विदिशा नगर: जिला न्यायालय परिसर में नेशनल लोक अदालत का हुआ शुभारंभ, जिला एवं सत्र न्यायधीश ने किया शुभारंभ
आज जिला न्यायालय परिसर में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस साल की पहली नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ जिला एवं सत्र न्यायाधीश जाकिर हुसैन द्वारा किया गया। इस दौरान सभी न्यायाधीश और अभिभाषक संघ के सदस्य मौजूद रहे। नेशनल लोक अदालत के लिए विदिशा जिला मुख्यालय पर कुल 12 खंडपीठ बनाए गए हैं।