रॉबर्ट्सगंज: पन्नूगंज के चतरा में युवक की इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों ने लगाया जाम,कुछ दिनों पहले एक्सीडेंट में घायल हुआ था युवक
पन्नूगंज के चतरा में इलाज के दौरान युवक की मौत के बाद परिजनों ने पन्नूगंज- रावटसगंज मार्ग को जाम कर दिया,जानकारी के मुताबिक युवक का कुछ दिनों पहले ओरगाई गांव के सामने एक्सीडेंट हुआ था जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसका इलाज चल रहा था,इलाज के दौरान आज जब उसकी मौत हो गई तो लोगों ने पुलिस पर लापरवाही पूर्वक काम करने का आरोप लगाकर सड़क जाम कर दिया।