रॉबर्ट्सगंज: सर्किट हाउस में प्रभारी मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने भाजपा में जारी अंतर्कलह से किया इनकार
सर्किट हाउस में सोनभद्र के प्रभारी मंत्री और उत्तर प्रदेश सरकार के स्टांप और पंजीयन मंत्री रविंद्र जायसवाल ने भाजपा में जारी अंतर्कलह के बारे में पूछे जाने पर कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है, जब उनसे कहा गया कि दोनों डिप्टी सीएम दिल्ली में जाकर आला कमान से बातचीत करते हैं उन्होंने कहा कि यह एक सामान्य प्रक्रिया है,जो भी बातें सामने आ रही है मीडिया की देन है।