रॉबर्ट्सगंज: शाहगंज के सिद्धी गांव में घर से नाराज होकर किशोरी हाईटेंशन टावर पर चढ़ी,मौके पर पहुंची पुलिस
शाहगंज के सिद्धी गांव में घर से नाराज होकर किशोरी हाईटेंशन टावर पर चढ़ गयी,स्थानीय लोगो की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गयी। जानकारी के मुताबिक सुलेखा पुत्री बिहारी उम्र 15 वर्ष घर से नाराज होकर निकली थी इसके बाद लोगों ने उसे हाईटेंशन टावर पर चढ़े हुए देखा। सुलेखा हाई टेंशन टावर पर काफी ऊंचाई तक चढ़ गयी थी,टावर पर चढ़ा देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।