बगोदर: जीटी रोड औंरा पेट्रोल पंप के पास कार-टेम्पो की टक्कर, पत्नी की मौत, पति गंभीर घायल
बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी औंरा पेट्रोल के पास गुरुवार की सुबह तीन बजे तेज कार डब्लूबी 16 एभी 5159 ने टेम्पू को पिछे से जोरदार टक्कर मार दी।घटना से टेम्पू में चालक बगोदर थाना क्षेत्र के खेतको निवासी 58 वर्षीय भगीरथ साव गंभीर रूप घायल हो गया जबकि उसका 52 वर्षीय पत्नी गीता देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।