जमुई: सिकंदरा जीविका समूह की सदस्यों ने जीविका संघचालक पर रुपए गबन का आरोप लगाया, डीएम से की शिकायत
Jamui, Jamui | Jan 24, 2025 सिकंदरा जीविका समूह के सदस्यों ने जीविका कर्मी पर रूपए गबन करने का आरोप लगाया है। जिसको लेकर शुक्रवार 4 बजे समूह की सदस्य ज्ञान्ती देवी द्वारा समाहरणालय स्थित डीएम कार्यालय पहुंच कर डीएम अभिलाष शर्मा को बताया कि। सामुदायिक संघचालक सीमा कुमारी द्वारा गबन और फर्जीवाड़ा करते हुए फर्जी तरीके से पैसे की निकासी कर ली गई है।