हरिद्वार: शिवालिक नगर में घर के बाहर खड़ी बुलेट चोर ले गया, CCTV में कैद हुई घटना
शिवालिक नगर में घर के बाहर खड़ी बुलेट दिखाओ चोर ने देखते ही देखते उड़ा दी। घटना रानीपुर कोतवाली क्षेत्र की है। यहां दोपहिया वाहन चोरों के हौसले बुलंद है। बेखौफ चोर घर के बाहर खड़ी बुलेट स्टार्ट कर ले जाता है। घटना बीती शनिवार रात 9 बजे करीब की है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। क्षेत्र में आएदिन वहां चोरी की घटनाएं हो रही हैं।