हरिद्वार: बहादराबाद टोल प्लाजा पर बस में बैठे व्यक्ति का खिड़की से बाहर निकला हाथ पोल से टकराया, हाथ टूटा
बस की खिड़की से हाथ बाहर निकालना जोखिम भरा हो सकता है। सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे करीब हरिद्वार से रुड़की की ओर जा रही रोडवेज बस में बैठे एक यात्री का हाथ बहादराबाद टोल प्लाजा पर पोल से टकरा गया। जब तक ड्राइवर बस रोकता, यात्री का हाथ अलग हो गया। थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा ने घायल को जिला अस्पताल भेजा। उनके अनुसार अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है।