सादाबाद: तिल्हू में बच्चों के विवाद के चलते दो पक्षों में लाठी-डंडे चले, एक पक्ष की महिला सहित तीन गंभीर घायल
तिल्हू में बच्चों के बीच विवाद हो गया। एक पक्ष के हरिओम, महेंद्र प्रताप और कमलेश गांव पहुंचे तो आरोप है कि गांव पहुंचते ही दूसरे पक्ष के लोगों ने तीनों पर फावड़े से हमला कर दिया। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी सादाबाद लाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया।