अमरिया: तहसील अमरिया में स्मार्ट मीटरों की अनियमितताओं पर व्यापारी भड़के, सौंपा ज्ञापन
अमरिया तहसील में स्मार्ट मीटरों को लेकर व्यापारियों और आम जनता में नाराजगी बढ़ रही है। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष असगर अली के नेतृत्व में व्यापारियों ने मंगलवार दोपहर 2 बजे जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन तहसील प्रशासन को सौंपा। व्यापारियों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर तेज चल रहे हैं, जिससे बिजली बिल अधिक आ रहे हैं।