बारां: झालावाड रोड स्थित आशीर्वाद गार्डन में सर्व समाज द्वारा 400 कन्याओं का सामूहिक कन्या पूजन संपन्न हुआ
Baran, Baran | Apr 6, 2025 सामाजिक समरसता गतिविधि के तत्वावधान में श्री हनुमान भक्त मंडल तेल फैक्ट्री द्वारा रविवार को श्री रामनवमी के अवसर पर सर्व समाज का सामूहिक कन्या पूजन समारोह का आयोजन झालावाड रोड स्थित आशीर्वाद मैरिज गार्डन मे उत्साह पूर्वक संपन्न हुआ। जिसमें 45 समाज की 400 कन्याओं का विधि विधान से पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ।