बारां: कृषि उपज धान मंडी बारां में 6 अप्रैल तक जिंसों की एंट्री बंद, किसान महापंचायत ने मंडी सचिव पर लापरवाही के लगाए आरोप
Baran, Baran | Apr 5, 2025 कृषि मंडी में जिंसों के ढैर लगाने की जगह कम पड गई है। मंडी सचिव फूलचंद मीणा ने कहा कि 6 अप्रैल तक मंडी में सभी कृषि जिंसों का प्रवेश बंद रहेगा। उधर किसान महापंचायत के प्रदेश संयोजक सत्यनारायण सिंह ने मंडी सचिव पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि आये दिन बिना पूर्व सूचना के मंडीं में किसानों की ट्रोलीयों का प्रवेश बंद कर दिया जाता है।