बारां: तेल फैक्ट्री ओवरब्रिज के निर्माण के लिए ₹9.89 करोड़ की मिली स्वीकृति, बारां विधायक बैरवा का किया गया स्वागत
Baran, Baran | Apr 5, 2025 शहर के तेल फैक्ट्री क्षेत्रवासियों ने शहर की सबसे ज्वलंत समस्या तेल फैक्ट्री ओवर ब्रिज के निर्माण के लिए 9.89 करोड़ की स्वीकृति जारी करवाने पर शनिवार को भाजपा शहर उपाध्यक्ष धीरज मित्तल व युवमोर्चा शहर महामंत्री रोहित नायक सरकार, मनीष गौतम के नेतृत्व में आभार व स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें मंचासिन विधायक राधेश्याम बैरवा का भव्य स्वागत सत्कार किया।