बारां: झालावाड़ ओवरब्रिज के लिए 9.89 करोड़ रुपए का पूरा बजट मिला, जून में शुरू होगा आवागमन, वाहन चालकों को मिलेगी राहत
Baran, Baran | Apr 5, 2025 शहर के झालावाड़ रोड पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का काम अब तेज गति से शुरू होगा ।अब तक बजट नहीं मिलने के कारण 5 साल से काम अटक रहा था ,इसको लेकर पिछले दिनों विधायक राधेश्याम बेरवा ने चीफ इंजीनियर से बजट देने को लेकर मुलाकात की थी आरएसआरडीसी के सीई द्वारा औवर ब्रिज के लिए शेष पूरा बजट जारी कर दिया है।जून माह में आवागमन सूचारू हो जाएगा।