सूरजगढ़: रामपुर गांव में शिव मंदिर के पास से महुआ शराब के साथ बाइक सवार तस्कर गिरफ्तार
सूरजगढ़ा पुलिस ने सोमवार पूर्वाह्न 8:10 बजे दिवा गश्ती के दौरान रामपुर गांव में शिव मंदिर के समीप से 60 लीटर महुआ शराब के साथ बाइक सवार एक तस्कर को गिरफ्तार किया है.पुलिस के मुताबिक मामले में सूरजगढ़ा थाना क्षेत्र के खर्रा गांव के रहने वाले स्वर्गीय विजय यादव के पुत्र प्रियांशु कुमार को गिरफ्तार किया गया है. सूरजगढ़ा थाना में कांड संख्या 121/26 दर्ज हुआ है.