जालौन की सड़कों को मिलेगी गड्ढों से मुक्ति, 63 किमी मार्गों पर शुरू हुआ अभियान
अंकुर श्रीवास्तव ✍️
उरई/जालौन। जिलाधिकारी समीर के निर्देश पर जनपद में गड्ढामुक्ति अभियान शुरू कर दिया गया है। पहले चरण में उरई क्षेत्र के 5 प्रमुख मार्गों के 63 किलोमीटर हिस्से की मरम्मत कराई जा रही है। इसके तहत कोंच-पहाड़गांव-कमतरि व बंगरा रेडर-लगामपुरा मार्ग के 15-15 किमी, हमीरपुर-कालपी मार्ग के 20 किमी, आटा-चुर्खी से नूरपुर संपर्क मार्ग के 3 किमी और जालौन-चुर्खी मार्ग के 10 किमी हिस्से को गड्ढामुक्त किया जाएगा।
जिला प्रशासन ने कार्य में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। अभियान के आगामी चरणों में अन्य मार्गों को भी शामिल किया जाएगा।
#dmjalaun #oraijalaun #jalaunnews #up92 #boldobharat
Orai, Jalaun | Sep 21, 2026