BAGHPAT DESK : बागपत। छपरौली थाना क्षेत्र के लूंब गांव निवासी महिला उमा कुमारी ने अपने पति की मौत के बाद ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न, मारपीट, धमकी देने और घर से निकालने का दबाव बनाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने पुलिस अधीक्षक बागपत को प्रार्थना पत्र देकर खुद और अपने दो बच्चों की सुरक्षा की मांग की है।
उमा कुमारी के अनुसार, उसकी शादी 25 सितंबर 2025 को गांव लूंब निवासी परमवीर के साथ हुई थी। महिला का दावा है कि उसके पहले विवाह से दो बच्चे हैं, जिन्हें परमवीर ने विवाह के समय अपने पुत्रों के रूप में स्वीकार किया था।
महिला ने बताया कि 14 अगस्त 2026 की रात करीब 11 बजे उसके पति को सांस लेने में परेशानी हुई। वह बाहर गए और अचानक गिर पड़े, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। आरोप है कि मायके पक्ष के पहुंचने से पहले ही अगले दिन सुबह करीब 8 बजे बिना पोस्टमार्टम के अंतिम संस्कार कर दिया गया। इससे महिला ने पति की मौत के वास्तविक कारण को लेकर सवाल उठाए हैं।
प्रार्थना पत्र में महिला ने आ�
Baghpat, Bagpat | Sep 8, 2026