यूपी: 14 साल की लड़की की हत्या कर शव को तेजाब-पेट्रोल से जलाया, पति-पत्नी गिरफ्तार
➡️ बागपत में 13 अगस्त को मिली 14 वर्षीय लड़की की जली हुई लाश के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है।
➡️ पुलिस के मुताबिक, अमन सागर और उसकी पत्नी को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है।
➡️ जांच में सामने आया कि मृतका मथुरा की रहने वाली थी और अमन उसे कथित तौर पर भगाकर दिल्ली ले आया था।
➡️ पुलिस के अनुसार, दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने के बाद अमन की पत्नी इसका विरोध करती थी, जिसको लेकर घर में अक्सर विवाद होता था।
➡️ आरोप है कि एक दिन दोनों ने मिलकर गला दबाकर लड़की की हत्या कर दी।
➡️ इसके बाद शव को बोरी में बंद कर स्कूटी से दिल्ली से बागपत लाया गया।
➡️ पुलिस के मुताबिक, बागपत में शव पर तेजाब और पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई।
➡️ वारदात के बाद दोनों ने दिल्ली स्थित घर खाली किया और हाथरस चले गए।
➡️ पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच आगे बढ़ा दी है।
SP सूरज राय 👇
#Baghpat #UttarPradesh #UPPolice #CrimeNews #MurderCase #BaghpatNews #Mathura #DelhiCrime #Hathras #UPNews