भोलू शाहपुरिया के गांव में आज महापंचायत, ग्रामीणों की दो टूक—दोषी है तो पकड़ो, परिवार को परेशान न करो
सोनीपत के शाहपुर गांव में आज पांच गांवों की महापंचायत होने जा रही है। महापंचायत में अंकित बालियान हत्याकांड से जुड़े मामले पर चर्चा की जाएगी, जिसमें राहुल उर्फ भोलू शाहपुरिया का नाम सामने आने के बाद ग्रामीणों ने अपनी स्पष्ट राय रखी है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि कोई व्यक्ति दोषी है तो पुलिस उसके खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई करे, लेकिन उसके परिवार के उन सदस्यों को परेशान न किया जाए, जिनकी मामले में कोई भूमिका नहीं है।
महापंचायत को लेकर क्षेत्र में हलचल तेज है और सभी की नजर आज होने वाली बैठक व उसमें लिए जाने वाले फैसलों पर टिकी हुई है।
#SonipatNews #BholuShahpuriya #AnkitBalyan #HaryanaNews #Mahapanchayat #BreakingNews #Lokgroundtalksmediaa