बक्सर: आदर्श नगर में वृद्ध की मौत का मामला, नगर थाने में यूडी केस दर्ज
Buxar, Buxar | Jan 19, 2025 शहर के समाहरणालय रोड स्थित आदर्श नगर स्थित घर के बाथ रूम में 14 जनवरी की सुबह गिरकर घायल हुए 71 वर्षीय वृद्ध रामानुज सिंह की पटना स्थित पीएमसीएच में मौत के बाद बक्सर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. इस मामले में मृतक की पुत्री रूबिना शेख के बयान पर यूडी केस दर्ज की गई है.