बक्सर: जिले में वाहन चेकिंग अभियान: 7 अभियुक्त गिरफ्तार, 68 हजार रुपये जुर्माना वसूला
Buxar, Buxar | Jan 19, 2025 पिछले 24 घंटे में जिले के अलग-अलग इलाकों में चलाए वाहन चेकिंग व रोको टोको अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इसकी जानकारी बक्सर पुलिस ने दोपहर 1:30 बजे दी। पुलिस के अनुसार शराब के सेवन में 5, शराब बरामदगी में 2 अभियुक्त को जेल भेजा गया। वहीं पुलिस द्वारा चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान में 68 हजार रुपए जुर्माना वसूला है।