बक्सर: वीर कुंवर सिंह गंगा सेतु पर शिक्षक की अज्ञात वाहन से हुई मौत, उतर प्रदेश से बक्सर लौटते समय हादसा
Buxar, Buxar | Jan 19, 2025 वीर कुंवर सिंह सेतु पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक लगभग 40 वर्षीय युवक की मौत रविवार को हो गई है. यह हादसा उत्तर प्रदेश से बिहार को जोड़ने वाली गंगा स्थित वीर कुंवर सिंह सेतु पर रविवार को लगभग 3:30 बजे दिन में हुआ. दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी.