बक्सर: जिले के सभी थानों में चौकीदार परेड, अपराध नियंत्रण के लिए निगरानी के निर्देश
Buxar, Buxar | Jan 19, 2025 अपराध नियंत्रण को लेकर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में चौकीदार परेड किया गया. इस दौरान संबंधित चौकीदार के क्षेत्र में वर्तमान स्थिति का जायजा लिया गया. इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले अपराध पर निगरानी रखने को लेकर निर्देश दिया गया. जिससे किसी भी तरह की अपराधिक घटना पर यथाशीघ्र कार्रवाई की जा सके तथा उसे रोका जा सके.