बक्सर: बक्सर में जदयू के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष ने कहा, छात्रों के नाम पर विपक्षी नेता कर रहे राजनीति
Buxar, Buxar | Jan 19, 2025 छात्रों के नाम पर विपक्ष के नेता राजनीति कर रहे हैं। रविवार को उक्त बातें बक्सर में शाम 5:00 बजे जनता दल यूनाइटेड की अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विवेक प्रजापति ने कहीं। उन्होंने कहा कि बीपीएससी छात्रों पर जो लाठी चार्ज हुआ है,यह विपक्ष के नेताओं के उकसाने का परिणाम है। लोगों ने बीपीएससी छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है।