शिवपुरी नगर: किसान सेवा संघ (हम्मालों) ने कलेक्टर को दिया ज्ञापन, पिपरसमा मंडी में टैक्स चोरी का आरोप लगाया
किसान सेवा संघ (हम्मलों) ने आज शिवपुरी कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर को एक ज्ञापन दिया है। जिसमे उन्होंने बताया की पिपरसमा मण्डी में किसान अपनी प्याज की हजारों ट्रॉलियां लेकर रोज मण्डी में आते है। और यह सभी ट्रॉलियां मण्डी में बिकती है। और मण्डी में बिना तुले सीधे व्यापारियों के गोदामों पर चली जाती है। जिसका मण्डी में कोई रिकॉर्ड नहीं रहता हैं।