शिवपुरी नगर: कमलागंज में परिवारिक विवाद से परेशान युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया, पड़ोसियों ने बचाया
शिवपुरी शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र के कमलागंज घोसीपुरा में दो पक्षों में चल रहे परिवारिक विवाद में युवक कय्युब खान पुत्र अजीत खान ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास का किया है। जिसे पड़ोसियों ने बचाकर जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया है। जहां आज मंगलवार की सुबह 8 बजे उसका उपचार जारी है।