हुसैनाबाद: जपला रेलवे स्टेशन जर्जर से हुआ खूबसूरत, बदली तस्वीर देख लोग बोले, 'अब यहां भी शानदार स्टेशन है'
हुसैनाबाद। जपला रेलवे स्टेशन की बदली हुई तस्वीर इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। रेलवे प्रशासन की ओर से स्टेशन के कायाकल्प और सौंदर्यीकरण के बाद अब इसका स्वरूप पहले की तुलना में काफी आकर्षक नजर आ रहा है। रविवार दोपहर स्थानीय युवाओं ने जपला रेलवे स्टेशन का खूबसूरत वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसके बाद वीडियो तेजी से वायरल होने लगा।