गुमला: बिजली उपभोक्ता शिकायत निवारण शिविर में उमड़ी भीड़, बिल की गड़बड़ी को लेकर उपभोक्ताओं ने जताई नाराजगी
Gumla, Gumla | Aug 19, 2026 झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के तत्वावधान में विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम रांची द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सहयोग से नगर भवन में कानूनी जागरूकता सह विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बिजली विभाग के पदाधिकारियों के अलावा जिला विधिक सेवा प्राधिकार एवं विद्युत आपूर्ति प्रमंडल गुमला के अधिकारी मौजूद रहे।