कोडरमा: समाहरणालय में उपायुक्त की अध्यक्षता में योजनाओं की समीक्षा बैठक की गई, निर्माण कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी
समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री ऋतुराज की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना शाखा, विकास शाखा तथा सभी इंजीनियरिंग विंग के साथ-साथ सांसद/विधायक मद, अनटाइड डीएमएफटी, जिला योजना अनाबद्ध निधि एवं सीएसआर मद से संचालित योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की गई।