कोडरमा: भारत सरकार के शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव ने जल जीवन मिशन के तहत योजनाओं का अवलोकन किया
भारत सरकार के शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव द्वारा दो दिवसीय क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्मित एवं निर्माणाधीन योजनाओं का साइट निरीक्षण एवं अवलोकन किया गया। इस दौरान संबंधित अभियंताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा उन्हें कार्यों की अद्यतन स्थिति, प्रगति रिपोर्ट एवं लाभुकों की प्रतिक्रिया से अवगत कराया गया।