कोडरमा: डालसा कोडरमा से एलएडीसीएस की टीम पहुंची झुमरीतिलैया स्थित वृद्धाश्रम, वृद्धजनों की ली सुध
जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के तत्वाधान में रविवार को झुमरीतिलैया स्थित वृद्धाश्रम में डिफेंस काउंसिल के अधिवक्तागण पहुंचे और वहां रह रहे वृद्धि जनों की सुध ली। मौके पर ही सभी वृद्ध जनों की स्वास्थ्य जांच भी कराई गई। इस अवसर पर एलईडीसीएस के अधिवक्ताओं ने कहा कि गरीबों असहायों की मदद के लिए डालसा हमेंशा ततपर है।