कोडरमा: सदर अस्पताल में इलाज कराने आए मरीजों और परिजनों को मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव के प्रति किया गया जागरूक
सदर अस्पताल, कोडरमा के प्रतीक्षालय में आज मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव और उनसे होने वाली मानसिक बीमारियों को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अस्पताल में इलाज हेतु आए मरीजों एवं उनके परिजनों को मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले गंभीर मानसिक और शारीरिक प्रभावों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।