कोडरमा: घर में डांट से भागी लड़की को RPF ने 'ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते' के तहत किया रेस्क्यू, चाइल्ड लाइन को सौंपा
प्लेटफार्म नं0-04 पर न्यू फूट ओभर ब्रिज के नीचे एक नाबालिग लड़की गुमसुम अवस्था में बैठी हुई दिखाई दी। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम व पता लाली कुमारी(काल्पनिक), उम्र 15 वर्ष, जिला-बोकारो, झारखण्ड बताया। आगे पूछताछ करने पर उसने बताया कि घर में माँ के डांट से गुस्सा होकर घर से भाग कर कोडरमा स्टेशन पर आ गई।