डगमगपुर–सिंधोरा मार्ग के रेलवे अंडरपास में जलभराव, राहगीर परेशान
मिर्ज़ापुर। लगातार हो रही बारिश के चलते डगमगपुर से सिंधोरा मार्ग पर स्थित रेलवे अंडरपास में जलभराव हो गया है। अंडरपास में पानी भरने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
जलभराव के कारण लोगों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से अंडरपास में जमा पानी की निकासी कराने और बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से स्थायी निजात दिलाने की मांग की है।
#मिर्जापुर #डगमगपुर #सिंधोरा #रेलवेअंडरपास #जलभराव #बारिश #आवागमन #जनसमस्या #TodayMirzapur
Mirzapur, Mirzapur | Sep 1, 2026