मिर्जापुर: पूर्व सांसद रमेश बिंद की गाड़ी पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, एसपी सिटी ने दी जानकारी*
कटरा कोतवाली क्षेत्र के शीतला मंदिर बथुआ के पास पूर्व सांसद रमेश बिंद की स्कॉर्पियो पर ईंट से हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी ने पहले नमस्कार किया, फिर गाड़ी चलते ही ईंट मार दी, जिससे शीशा टूटने से बेटे को चोट आई थी। मामले में तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
#Mirzapur #RameshBind #Arrest #SPCity #KatraPolice #TodayMirzapur