देवरी: देवरी में नवागत थाना प्रभारी मीनेश भदोरिया ने पदभार ग्रहण किया, अपराधियों पर नकेल कसने का किया वादा
Deori, Sagar | Dec 12, 2024 देवरी नवागत थाना प्रभारी मीनेश भदोरिया ने गुरुवार दोपहर 1:00 बजे पदभार ग्रहण कर लिया।थाना प्रभारी ने कहा कि शराब, जुआ-सट्टा व पाउडर स्मेक के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। शराब, स्मेक व जुआ-सट्टा खेलने वाले अपराधियों पर लगातार नकेल कसती रहेगी। जनता में पुलिस की छवि साफ बनाने के साथ ही क्षेत्र वासियों के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास रहेगा।