देवरी: देवरी में 14 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का होगा आयोजन, प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना
Deori, Sagar | Dec 10, 2024 सागर जिला न्यायालय सहित जिले की सभी तहसील न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 दिसंबर को किया जाना है। आमजन को लोक अदालत के बारे में जानकारी देने के लिए मंगलवार दोपहर 2:00 जिला न्यायाधीश एवं तहसील विधिक सेवा समिति अध्यक्ष अनुज कुमार द्वारा प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।