देवरी: देवरी नगर पालिका अध्यक्ष नेहा जैन ने प्रसिद्ध देव श्री खंडेराव मेले के अग्निकुंड के दहकते अंगारों से निकली
Deori, Sagar | Dec 9, 2024 देवरी में चंपा छट से 15 दिसंबर तक देव श्री खंडेराव मंदिर प्रांगण में अग्नि मेले का आयोजन किया जा रहा है। वही अग्नि मेले के तीसरे दिन सोमवार को देवरी नगर पालिका अध्यक्ष नेहा जैन नगर की सुख समृद्धि की कामना को लेकर अग्नि कुंड के दहकते अंगारों से नंगे पैर निकली।बता दे कि मान्यता है कि मनोकामना पूरे होने पर श्रद्धालु अग्निकुंड से निकलते हैं।