बड़नगर: बड़नगर विधायक जितेंद्र पंड्या जनसंपर्क अभियान में शामिल हुए
विधायक जितेंद पण्ड्या बड़नगर नगर मंडल द्वारा आयोजित “आत्मनिर्भर भारत अभियान — हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी” जनजागरण एवं जनसंपर्क अभियान में सम्मिलित हुए। इस अभियान के माध्यम से स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को प्रोत्साहित करने एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त बनाने का संदेश दिया गया।