उज्जैन पुलिस के थाना बड़नगर ने सूने मकान में हुई चोरी का 24 घंटे में खुलासा कर फरियादी के सगे भतीजे को गिरफ्तार किया। 16 फरवरी को मिर्ची बाजार निवासी नंदकिशोर अनावडिया के घर से सोने-चांदी के जेवर व नगदी चोरी हुई थी। सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी चंद्रशेखर उर्फ चिंटू को नागझिरी से पकड़ा। आरोपी के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात और 73 ह