🚨 “हमसे बड़ा गुंडा कौन है?”—मंत्री ओमप्रकाश राजभर के बयान पर विवाद!
उत्तर प्रदेश के बांदा में एक कार्यक्रम के दौरान मंत्री ओमप्रकाश राजभर का कथित बयान चर्चा में है। मंच से उन्होंने कहा कि कोई आंख दिखाएगा तो उसकी दूसरी आंख निकालने की हैसियत रखते हैं। इस दौरान उन्होंने मुख्तार अंसारी, धनंजय सिंह और बृजेश सिंह का नाम भी लिया।
अब सवाल उठ रहे हैं कि संवैधानिक पद पर बैठे मंत्री की सार्वजनिक भाषा में मर्यादा और जिम्मेदारी कितनी जरूरी है?
💬 आपकी राय में जनप्रतिनिधियों को मंच से किस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना चाहिए?
#OmPrakashRajbhar #Banda #UttarPradesh #PoliticalStatement #UPPolitics #PoliticalNews