हुज़ूर: भोपाल के रेडक्रॉस सोसाइटी की महिला कर्मचारी ने की आत्महत्या की कोशिश, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Huzur, Bhopal | Oct 1, 2024 रेडक्रॉस सोसायटी की महिला कर्मचारी ने आत्महत्या करने की कोशिश की है। महिला ने अपने घर पर हाथ की नस काट ली,परिचित लोगों ने महिला को रेडक्रास अस्पताल पहुंचाया।फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। हबीबगंज थाने के थाना प्रभारी अजय कुमार सोनी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल मामला दर्ज नहीं किया है।