हुज़ूर: कोलार सिक्सलेन के काम का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक रामेश्वर शर्मा और कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह
Huzur, Bhopal | Oct 1, 2024 भोपाल में करीब 305 करोड़ रुपए से बन रहे कोलार सिक्सलेन का काम अब आखिरी दौर में है। अभी कोलार तिराहे को चौड़ा किया जा रहा है। मंगलवार को विधायक रामेश्वर शर्मा और कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह निर्माण कार्य को देखने पहुंचे। विधायक ने कहा कि कोलार तिराहे को अधिकतम चौड़ा किया जाए। ताकि, हर रोज लाखों लोगों को फायदा मिल सके।