हुज़ूर: निशातपुरा क्षेत्र में 12 वर्षीय लड़की के साथ छेड़छाड़ करने का मामला आया सामने, आरोपी सौतेले पिता को हिरासत में लिया गया
Huzur, Bhopal | Oct 1, 2024 भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र में 12 साल की नाबालिग के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है, इस मामले में आरोपी सौतेले पिता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। निशातपुरा थाने के सब इंस्पेक्टर के माध्यम से मंगलवार दोपहर 2 बजे घटना की जानकारी दी गई। घटना 21 सितंबर की बताई जा रही है।