फुलवरिया: जिन बाजार के पास वाहन जांच के दौरान एक कार से पुलिस ने शराब किया जब्त, शामिल 6 लोगों को किया गिरफ्तार
श्रीपुर थाने की पुलिस ने गुरुवार की रात गश्ती के दौरान जिन बाजार के पास वाहन जांच के दौरान एक कार से 1.860 लीटर विदेशी शराब को जब्त कर शामिल 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष पप्पू कुमार ने बताया कि वाहन जांच की जा रही थी। इसी क्रम में कार को रोककर तलाशी ली गई। जिसमें रखा 1.860 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।